Sunday, May 19, 2024
Homeटॉप न्यूजराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा: इन खिलाडियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल...

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा: इन खिलाडियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों 2023 की घोषणा कर दी है। पुरस्कार विजेता मंगलवार 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

खिलाड़ी का नामस्पर्धा
चिराग चन्द्रशेखर शेट्टीबैडमिंटन
रंकीरेड्डी सात्विक साई राजबैडमिंटन

खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023


खिलाड़ी का नामस्पर्धा
 ओजस प्रवीण देवतालेतीरंदाजी
 सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामीतीरंदाजी
 श्रीशंकर एमएथलेटिक्स
 सुश्री पारुल चौधरीएथलेटिक्स
 मोहम्मद हुसामुद्दीनमुक्केबाज़ी
 सुश्री आर वैशालीशतरंज
 मोहम्मद शमीक्रिकेट
 अनुष अग्रवालघुड़सवारी
 सुश्री दिव्यकृति सिंहघुड़सवारी ड्रेसेज
 सुश्री दीक्षा डागरगोल्फ़
 कृष्ण बहादुर पाठकहॉकी
 सुश्री पुखरामबम सुशीला चानूहॉकी
 पवन कुमारकबड्डी
 सुश्री रितु नेगीकबड्डी
 सुश्री नसरीनखो-खो
 सुश्री पिंकीलॉन बॉल्स
 ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमरनिशानेबाजी
 सुश्री ईशा सिंहनिशानेबाजी
 हरिंदर पाल सिंह संधूस्क्वॉश
 सुश्री अयहिका मुखर्जीटेबल टेनिस
 सुनील कुमारकुश्ती
 सुश्री एंटीमकुश्ती
 सुश्री नाओरेम रोशिबिना देवीवुशू
 सुश्री शीतल देवीपैरा तीरंदाजी
 इलूरी अजय कुमार रेड्डीब्लाइंड क्रिकेट
 सुश्री प्राची यादवपैरा कैनोइंग

खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

नियमित श्रेणी

कोच का नामस्पर्धा
 ललित कुमारकुश्ती
 आर बी रमेशशतरंज
 महावीर प्रसाद सैनीपैरा एथलेटिक्स
 शिवेन्द्र सिंहहॉकी
 गणेश प्रभाकर देवरुखकरमलखंब

आजीवन श्रेणी

कोच का नामस्पर्धा
 जसकीरत सिंह ग्रेवालगोल्फ़
 भास्करन ईकबड्डी
 जयन्त कुमार पुशीलालटेबल टेनिस

खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023

खिलाड़ी का नामस्पर्धा
 सुश्री मंजूषा कंवरबैडमिंटन
 विनीत कुमार शर्माहॉकी
 सुश्री कविता सेल्वराजकबड्डी

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसरसमग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाबप्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्रद्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है।

‘खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।

अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों, कोचों, संस्थाओं को एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन-नामांकन प्राप्त हुए, जिन पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इस समिति में प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासक का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल थे।

संबंधित समाचार