Saturday, April 27, 2024
Homeभारतजम्मू-कश्मीर के दस जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू-कश्मीर के दस जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी

श्रीनगर (हि.स.)। अधिकारियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दस जिलों के लिए ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सलाह में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में अनंतनाग और कुलगाम जिलों में 2200 मीटर से ऊपर कम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में बांदीपोरा और बारामूला जिलों में 2400 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है।

इसमें यह भी कहा गया है कि अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में 2000 मीटर से ऊपर उच्च खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की संभावना है।

परामर्श में संबंधित जिलों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में आम जनता 112 नंबर डायल कर सकती है।

टॉप न्यूज