Saturday, May 4, 2024
Homeराष्ट्रीयअयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती का समय जारी, सुबह 7 बजे...

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती का समय जारी, सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होंगे दर्शन

अयोध्या (हि. स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की आरती और दर्शन के समय के बारे में शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी साझा किया है।

श्रीराम लला की मंगलाआरती सुबह साढ़े चार बजे, श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह साढ़े छह बजे, इसके बाद भक्तों को दर्शन सात बजे से, भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे तथा नौ बजे, रात्रि भोग एवं शयन आरती रात दस बजे होगी।

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ट्रस्ट से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने सभी आरतियों का समय जारी किया है।

टॉप न्यूज