Thursday, May 2, 2024
Homeभारतभाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए घोषित किए केंद्रीय पर्यवेक्षकों...

भाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए घोषित किए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है, ये सभी पर्यवेक्षक इन राज्यों में जाकर नवनिर्वाचित विधायकों से बात करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है।

इसके अलावा भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

टॉप न्यूज