Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूजलोकसभा चुनाव के पूर्व बढ़ा भाजपा का क्रेज, कई पार्टियों के 12...

लोकसभा चुनाव के पूर्व बढ़ा भाजपा का क्रेज, कई पार्टियों के 12 हजार लोगों ने थामा भगवा दामन

वाराणसी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी का क्रेज विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में बढ़ता जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा में शामिल होने वालों की बाढ़ आ गयी है। पार्टी संगठन के सरोकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे है।

गुरुवार को पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि 14 फरवरी बुधवार को काशी क्षेत्र के 16 जिलों की 71 विधान सभाओं में “मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में 12456 लोगों में सपा, बसपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सहित पंचायत सदस्य, बीडीसी, पूर्व पंचायत सदस्य सहित प्रबुद्धजन एडवोकेट, इंजीनियर, प्रोफेसर शामिल थे। सभी ने भाजपा का दामन थाम लिया।

उन्होंने बताया कि समारोह में संगठन को मजबूती देने के लिए लोगों ने भरोसा दिया। काशी क्षेत्र सहित पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की रीति नीति व सिद्धांतों से लोग प्रभावित हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों तथा बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने की गारंटी से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस क्रम में वाराणसी जिले में 1185 तो महानगर में 806 गैर भाजपा दलों के नेताओं ने कमल के फूल को अपना लिया।

संबंधित समाचार