Thursday, May 9, 2024
Homeटॉप न्यूजझारखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से, 16 को पेश होगा...

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ फरवरी से, 16 को पेश होगा बजट

रांची (हि.स.)। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की मंजूरी के बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बजट सत्र नौ फरवरी शुक्रवार से प्रारंभ होगा जो 29 फरवरी तक चलेगा। 15 कार्य दिवस होंगे। 16 फरवरी को झारखंड का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा। सत्र के पहले दिन नौ फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। शोक प्रकाश इत्यादि होगा।

10 और 11 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 12 फरवरी को प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव एवं वाद-विवाद किया जायेगा। इसी दिन 2023-24 के लिए तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा।13 फरवरी को भी वाद-विवाद व प्रश्नकाल होगा।

14 फरवरी को बैठक नहीं की जायेगी। 15 को प्रश्नकाल व 16 फरवरी को प्रश्नकाल व बजट पेश किया जायेगा। 17 और 18 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 19, 20, 21, 22, 23 फरवरी को प्रश्नकाल, वाद एवं विवाद किया जायेगा। 24 और 25 फरवरी को बैठक नहीं होगी। 26 फरवरी को बजट पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर एवं मतदान होगा। 27, 28, 29 फरवरी को प्रश्नकाल व राजकीय विधेयक पेश किया जायेगा।

संबंधित समाचार