Thursday, May 2, 2024
Homeभारतकेन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मप्र पुलिस के 26 अधिकारियों को पदक की...

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मप्र पुलिस के 26 अधिकारियों को पदक की घोषणा

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के वीरता, विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि आपका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश भक्ति -जनसेवा का जज्बा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस के कर्मियों में तीन को वीरता पदक, 4 को विशिष्ट सेवा और 19 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2024 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।

इन्हें मिलेगा वीरता पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निरीक्षक अंशुमन सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक मनोज कुमार कापसे को वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक अंशुमन एवं प्रधान आरक्षक अतुल को पूर्व में भी यह पदक प्राप्त हो चुका है।

इन्हें मिलेंगे विशिष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एडीजी मोहम्मद शाहिद अबसार, एडीजी योगेश चौधरी, डिप्टी कमांडेंट भारत भूषण राय, निरीक्षक शारदा प्रसाद चौधरी को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई।

सराहनीय सेवा पदक इन्हें दिए जाएंगे

सराहनीय सेवा के लिए आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, आईजी डॉ. आशीष, कमांडेंट अतुल सिंह, एसएसपी प्रशांत खरे, एआईजी सत्येंद्र कुमार शुक्ला, एआईजी दिनेश कुमार कौशल, एडीसीपी मनीषा पाठक सोनी, एसपी सुमन गुर्जर, असिस्टेंट कमांडेंट वेदांत शर्मा, एसआई रेवाधर पंत, एसआई विष्णु प्रसाद व्यास, एसआई सैयद अशफाक अली, सुबेदार रामकुमार मोरांदानी, प्रधान आरक्षक चरिवुकलयिल डेनियल, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर कोसरकर, प्रधान आरक्षक अमरनाथ यादव, प्रधान आरक्षक रामचंद्र सिंह, एसआई भंवरलाल जायसवाल, निरीक्षक तिलकराज प्रधान को पदक दिया जाएगा।

टॉप न्यूज