Sunday, April 28, 2024
Homeभारतआज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, समन को...

आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आज (शुक्रवार) भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। पार्टी ने ईडी के इस समन को पहले की तरह गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है।

ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पांचवां समन जारी कर पूछताछ के लिए आज बुलाया है। केजरीवाल पिछले चार समन पर भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं। केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर , 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी को जारी समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में कोर्ट में दाखिल ईडी के आरोप पत्र में अरविंद केजरीवाल का नाम भी है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह जेल में हैं।

टॉप न्यूज