Sunday, April 28, 2024
Homeभारतमराठा नेता मनोज जारांगे साजिश के शिकार, जांच जारी: सीएम एकनाथ शिंदे

मराठा नेता मनोज जारांगे साजिश के शिकार, जांच जारी: सीएम एकनाथ शिंदे

मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा नेता किसी साजिश के शिकार हैं। इसी वजह से वे हर दिन मांग बदल रहे हैं और अब विपक्ष की भाषा बोलने लगे हैं। इसकी गहन छानबीन की जाएगी और साजिश का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को पत्रकारों को मनोज जारांगे मराठा समाज के लिए आंदोलन कर रहे थे, इसी वजह से उनकी हर मांग सरकार ने मान्य किया। इसी वजह से राज्य सरकार ने मराठा समाज को आरक्षण भी दिया लेकिन मराठा समाज को आरक्षण मिल जाने के बाद मनोज जारांगे ने विपक्षी नेताओं जैसी भाषा बोलना शुरू कर दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था सबके लिए एक समान है, इसलिए अब कानून अपना काम करेगा और इस बात की जांच होगी कि मनोज जारांगे किस साजिश के शिकार है। इसका पर्दाफाश किया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मनोज जारांगे ने अब उनके शासकीय आवास पर प्रदर्शन करने की बात की है। उनका शासकीय आवास सरकारी है, वहां कोई भी आ सकता है। फडणवीस ने कहा कि मनोज जारांगे अब उद्धव ठाकरे और शरद पवार की भाषा बोलने लगे हैं। इस मामले की छानबीन की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि मनोज जारांगे के आरोप निराधार हैं लेकिन आज जिस तरीके से मनोज जारांगे ने सरकार के विरुद्ध बयानबाजी की है, इस भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को जालना में मनोज जारांगे पाटिल ने कहा था कि उनका अनशन खत्म करने की साजिश सरकार की ओर रची गई है। मनोज जारांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर उन्हें अनशन के दौरान सलाईन के माध्यम से विष देने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। मनोज जारांगे ने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस किसी भी कीमत पर मराठा को बर्दाश्त नहीं करते हैं। मनोज जारांगे ने मुंबई स्थित देवेंद्र फडणवीस के आवास के समक्ष भूख हड़ताल करने की भी घोषणा की थी। इसी वजह से राज्य सरकार की ओर मनोज जारांगे को कानूनी दायरे में रहने की चेतावनी दी गई है।

टॉप न्यूज