Thursday, May 2, 2024
Homeखास खबरराज्यसभा में मनमोहन सिंह की तारीफ में बोले पीएम मोदी- व्हीलचेयर पर...

राज्यसभा में मनमोहन सिंह की तारीफ में बोले पीएम मोदी- व्हीलचेयर पर लोकतंत्र को ताकत देने आए

नई दिल्ली (हि.स.)। राज्यसभा से विदा होने वाले सांसदों को उच्च सदन में संबोधित करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा सांसदों की कभी विदाई नहीं होती।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ में बोले। पीएम मोदी ने कहा,”मैं आज डॉ. मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं, उनका योगदान बहुत बड़ा है… इतने लंबे समय तक उन्होंने जिस तरह से इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है, उसके लिए डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।”

जिन सांसदों का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है, उन्हें विदाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सदन और देश के प्रति योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे याद है कि दूसरे सदन में मतदान के दौरान यह पता था कि सत्ता पक्ष जीतेगा लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह अपनी व्हीलचेयर पर आए और अपना वोट डाला। यह एक सदस्य के अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत होने का उदाहरण है।”

टॉप न्यूज