Friday, May 3, 2024
Homeराष्ट्रीयहेमंत बिस्वा शर्मा और मिलिंद देवड़ा जैसे लोगों का पार्टी छोड़ना अच्छा:...

हेमंत बिस्वा शर्मा और मिलिंद देवड़ा जैसे लोगों का पार्टी छोड़ना अच्छा: राहुल गांधी

कोलकाता (हि.स.)। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने बंगाल में सफर के आखिरी दिन कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर बड़ी टिप्पणी की है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और मुंबई के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कांग्रेस छोड़ना अच्छा है।

राहुल गांधी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि हेमंत बिस्वा शर्मा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं को पार्टी से अलग हो जाना चाहिए क्योंकि उनकी विचारधारा इसके अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या आपने हेमंत द्वारा मुसलमानों के बारे में दिए गए बयान सुने हैं? मुझे उनसे कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसे मूल्य हैं जिनका मैं बचाव करना चाहूंगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुंबई दक्षिण से पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा, कांग्रेस छोड़ कर विशेषकर भाजपा की ओर नयी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले नेताओं का नवीनतम उदाहरण है। असम में हेमंत बिस्वा शर्मा 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, प्रियंका चतुर्वेदी, हार्दिक पटेल, सुष्मिता देव और आरपीएन सिंह जैसे नेताओं ने हाल के वर्षों में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।

टॉप न्यूज