Sunday, May 5, 2024
Homeराष्ट्रीयभारतीय रेलभारतीय रेलवे की नई नीतियों एवं सर्कुलर्स की जानकारी मिलती है यहां,...

भारतीय रेलवे की नई नीतियों एवं सर्कुलर्स की जानकारी मिलती है यहां, WCR-GM के निर्देश पर ज्ञानदीप संगोष्ठी का आयोजन

भारतीय रेलवे द्वारा समय समय पर जारी की गई नई नीतियों, सर्कुलर्स आदि की अप-टू-डेट जानकारी रेलकर्मियों के साथ साझा करने के उद्देश्य से महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के निर्देश पर हर महीने ‘ज्ञानदीप संगोष्ठी’ का आयोजन पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में किया जाता है।

इस संगोष्ठी में जबलपुर, भोपाल एंव कोटा मंडलों के कार्मिक विभाग से संबंधित अधिकारीगण एवं मुख्यालय के अधिकारी, पर्यवेक्षकगण, डीलिंग क्लर्क आदि शामिल होते हैं  तथा अपने अनुभवों को साझा करते हैं और समस्याओं का निराकरण भी करते हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय में 24 अप्रैल 2024 को कार्मिक विभाग के तत्वावधान में ‘ज्ञानदीप संगोष्ठी‘ आयोजित की गई, जिसमें इंडेंटिंग ऑफ़ रेलवे स्टॉफ एंड ओआरआईएमएस विषय पर स्थापना संगोष्ठी ज्ञानदीप का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी के अंतर्गत  श्री अजय कुमार दीक्षित द्वारा इस विषय के सम्बन्ध में प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विशेष जानकारी प्रदान की गयी। इसका संचालन प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात के मार्गदर्शन में किया गया। संगोष्ठी में मुख्यालय, जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल के कार्मिक अधिकारीगणों ने इन्टरनेट के माध्यम से अपना प्रस्तुतिकरण दिया।

संगोष्ठी में मुख्य कार्मिक अधिकारी-प्रशासन दीपक कुमार गुप्ता, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी सुश्री पूर्णिमा जैन, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी एच.एस. मीणा, अध्यक्षा रेल भर्ती प्रकोष्ठ श्रीमती स्वाति अग्रवाल एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी-औ.सं. संजय कुमार तथा मुख्यालय के समस्त कार्मिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टॉप न्यूज