Saturday, April 27, 2024
Homeभारतनौसेना के जहाज से नाविक साहिल वर्मा लापता, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के...

नौसेना के जहाज से नाविक साहिल वर्मा लापता, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना के जहाज से लापता नाविक साहिल वर्मा का छह दिनों बाद भी पता नहीं चल पाया है। उनकी खोज के लिए नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है। इस बीच पश्चिमी नौसेना कमान ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये हैं।

भारतीय नौसेना का एक नाविक 27 फरवरी से नौसेना के एक जहाज से लापता है और उसका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान ने कहा कि नाविक की पहचान साहिल वर्मा के रूप में की गई है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया गया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में साहिल वर्मा सीमैन II के 27 फरवरी से तैनाती के दौरान समुद्र में लापता होने की सूचना मिली है। नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है। घटना की सटीक परिस्थितियों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

इस बीच, साहिल के पिता ने बेटे के लापता होने पर दुख व्यक्त किया और बताया कि उन्हें 29 फरवरी को शिप कैप्टन से संकटपूर्ण कॉल मिलने के बाद साहिल के लापता होने के बारे में पता चला। उन्होंने मुझे बताया कि तलाशी अभियान चल रहा है, क्योंकि उसे जहाज से बाहर कूदते हुए किसी भी कैमरे में कैद नहीं किया गया है।

टॉप न्यूज