Sunday, April 28, 2024
Homeभारतपीएम मोदी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मिल सकती है...

पीएम मोदी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है।

मोदी से मुलाकात के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी शिवराज सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और फिर उन्होंने दक्षिण का दौरा कर सभाएं भी की थीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले भी भोपाल में शिवराज सिंह की सराहना कर चुके हैं। बता दें कि तीन फरवरी को शिवराज सिंह के भोपाल स्थित बी 8, 74 बंगले पर पहुंच कर प्रदेश में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने उनसे मुलाकात की थी। तीनों नेताओं के बीच लगभग दो घंटे की मुलाकात में विस्तृत चर्चा हुई थी। वहीं इसी दिन सुबह क्लस्टर प्रभारियों और विस्तारकों की बैठक में भी शिवराज सिंह को आमंत्रित किया गया था।

टॉप न्यूज