Monday, May 20, 2024
Homeटॉप न्यूजस्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के लिए WCR वर्कशॉप भोपाल फाइव स्टार डायमंड...

स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के लिए WCR वर्कशॉप भोपाल फाइव स्टार डायमंड अवार्ड से सम्मानित

मध्य प्रदेश की सेफ्टी काउंसिल भोपाल द्वारा 10 जनवरी 2024 को पश्चिम मध्य रेल सवारी डिब्बा पुननिर्माण कारखाना, भोपाल को वर्ष 2023-24 हेतु (HSE) स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण (फाइव स्टार डायमंड) कैटेगरी अवार्ड से नवाजा गया।

कारखाने के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीआर भिण्डिया एवं सुरक्षा अधिकारी दिग्विजय उचारिया को यह अवार्ड सेफ्टी कांउसिल द्वारा आयोजित सेफ्टी अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

सेफ्टी कांउसिल मध्य प्रदेश द्वारा यह अवार्ड कारखाने में स्वास्थ, सुरक्षा एवं पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। कारखाने के मुख्य कारखाना प्रबंधक अमितोज बल्लभ नें बताया कि कारखाने में सुरक्षा संबंधित मापदंड उच्चस्तर के हैं एवं उनका 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कारखाने की उत्पादकता के साथ सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। यह अवार्ड प्राप्त होने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा समस्त अधिकारियों, सुपरवाईजरों व कर्मचारियों को बधाई दी गई।

संबंधित समाचार