पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल: शामिल हुए 15 कैबिनेट एवं 28 राज्यमंत्री, 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुधवार को बदलाव किया है। मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इसके अलावा आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। मोदी सरकार के नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के 43 सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल में 15 कैबिनेट तथा 28 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।

शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में नारायण राणे (महाराष्ट्र), सर्वानंद सोनोवाल (आसाम), डॉ वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश), ज्योतिरादित्य सिंधिया (मध्य प्रदेश), रामचंद्र प्रसाद सिंह (बिहार), अश्वनी वैष्णव (ओडिशा), पशुपति कुमार पारस (बिहार), किरण रिजिजू (अरुणाचल प्रदेश), राजकुमार सिंह (बिहार ), हरदीप सिंह पूरी (उत्तर प्रदेश), मनसुख मांडविया (गुजरात), भूपेंद्र यादव (राजस्थान), पुरषोत्तम रुपाला (गुजरात), जी किशन रेड्ढी (तेलांगना), अनुराग ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) शामिल रहे।

इसके बाद पंकज चौधरी (उत्तर प्रदेश), अनुप्रिया पटेल (उत्तर प्रदेश), डॉ सत्यपाल सिंह बघेल (उत्तर प्रदेश), राजीव चंद्रशेखर (कर्नाटक), शोभा करंदलाजे (कर्नाटक), भानुप्रताप सिंह वर्मा (उत्तर प्रदेश), श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश  (गुजरात), मीनाक्षी लेखी (दिल्ली), श्रीमती अन्नपूर्णा देवी (झारखंड), ए नारायण स्वामी (कर्नाटक), कौशल किशोर (उत्तर प्रदेश), अजय भट्ट (उत्तराखंड), बी एल वर्मा (उत्तर प्रदेश), अजय मिश्र (उत्तर प्रदेश), चौहान देवूसिंह (गुजरात), भगवंत खुबा (कर्नाटक), कपिल पाटिल (महाराष्ट्र), सुश्री प्रतिमा भौमिक (ओडिशा), डॉ सुभाष सरकार (पश्चिम बंगाल), डॉ भगवत कृष्ण राव (औरंगाबाद), डॉ राजकुमार रंजन सिंह (मणिपुर), डॉ भारती प्रवीण पवार ( महाराष्ट्र), बिश्वेश्वर टुडू (ओडिशा), शांतनु ठाकुर ( पश्चिम बंगाल), डॉ मुंजपरा महेन्द्रभाई ( गुजरात), जॉन बारला (पश्चिम बंगाल), डॉ एल मुरुघन (तमिलनाडु), निशिथ प्रमाणिक (पश्चिम बंगाल) ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

वहीं नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले 12 केन्द्रीय मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में डी.वी. सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, थावरचंद गहलोत, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, डॉ. हर्ष वर्धन, प्रकाश जावडेकर, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चन्द्र सारंगी, सुश्री देबाश्री चौधरी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार मंत्रिपरिषद के सदस्यों का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।