Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयजबलपुर-अम्बिकापुर, रीवा-बिलासपुर सहित 16 रेलगाड़ियों चार दिनों के लिए हुईं रद्द

जबलपुर-अम्बिकापुर, रीवा-बिलासपुर सहित 16 रेलगाड़ियों चार दिनों के लिए हुईं रद्द

अनूपपुर (हि.स.)। अधोसंरचना विकास एवं बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के नाम पर एक बार फिर अनूपपुर होकर चलने वाली जबलपुर-अम्बिकापुर, रीवा-बिलासपुर सहित 16 यात्री ट्रेनों को 4 दिनों के लिए रद्द किया जा रहा हैं। रेल प्रशासन के अनुसार बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिस के कारण यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा हैं।

ज्ञात हो कि बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का अनूनपुर-कटनी सेक्शन में कुल 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत 1680 करोड़ रुपये किया जा रहा है । अब तक इस सेक्शन में 101.40 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है ।

करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का कार्य 17 से 19 नवम्बर तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आने की उम्मीरद जताई गई हैं।

रद्द होने वाली गाडियां

16-19 नवम्बर तक जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस, 17 से 20 नवम्बर तक, गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 15 से 19 नवम्बर तक, गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 16 से 20 नवम्बर तक, गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इसी तरह 18 नवम्बर को गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, 19 नवम्बर को गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल, 17 नवम्बर को गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, 18 नवम्बर को गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 14 नवम्बर को गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 16 नवम्बर को गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, 19 नवम्बर को गाड़ी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूनपुर पैसेंजर स्पेशल एवं गाड़ी संख्या 05756 अनूनपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, 17 से 19 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर, 17 से 19 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर, 16 से 19 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल एवं 17 से 20 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

Related Articles

Latest News