Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता सुरजेवाला पर...

हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता सुरजेवाला पर 48 घंटे का प्रतिबंध

नई दिल्ली (हि.स.)। चुनाव आयोग ने अभिनेत्री एवं भाजपा नेत्री हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर कार्रवाई की है। आयोग ने सुरजेवाला के अगले 48 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सुरजेवाला ने 31 मार्च को कैथल में एक जनसभा में उक्त टिप्पणी की थी। 5 अप्रैल को आयोग को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुरजेवाला से 9 अप्रैल को जवाब तलब किया गया था। 11 अप्रैल को अपने जवाब में सुरजेवाला ने वीडियो से छेड़छाड़ की बात कही थी। कैथल के जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट में अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात को सही बताया गया था।

आयोग ने आज मामले में कार्रवाई करते हुए निर्देश जारी किया है कि सुरजेवाला 16 अप्रैल शाम 6 बजे से 48 घंटों के लिए किसी भी सार्वजनिक बैठक, सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैलियां, रोड शो और साक्षात्कार तथा मीडिया में सार्वजनिक भाषण नहीं करेंगे।

Related Articles

Latest News