MP के राजगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। खुजनेर थाना क्षेत्र के भीलखेड़ी जोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के दरवाजे लॉक हो गए और शीशे भी नहीं खुल सके, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
बचाव के दौरान एक व्यक्ति जीवित मिला, जिसे तत्काल सीपीआर देकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उसे भी नहीं बचा सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. तत्काल खुजनेर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने पहले 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया.
कार लॉक होने से कार में फंसने की आशंका
पुलिस के अनुसार, कार सीधे तालाब में गिर गई थी. आशंका है कि कार के शीशे बंद थे और दरवाजे लॉक हो जाने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके, जिससे सभी की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किए जा रहे हैं.











