Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदुर्घटना में हाथी की मौत के बाद हाथियों के झुंड ने जाम...

दुर्घटना में हाथी की मौत के बाद हाथियों के झुंड ने जाम की सड़क

होजाई (हि.स.)। असम में होजाई जिले के डबका आरक्षित वन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 36 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक जंगली हाथी की मौत हो गई। नगांव पुलिस ने आज बताया कि यह दुर्घटना आरक्षित वन के लंबाताना इलाके में आज तड़के उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में एक जंगली हाथी आ गया।

हालांकि, इस संदर्भ में पुलिस कुछ भी निश्चित रूप से बताने की स्थिति में नहीं है। लेकिन, स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि किसी तेज रफ्तार डंपर ने हाथियों के झुंड को टक्कर मार दी। सड़क के बीचों-बीच पड़े मृत हाथी को चारों ओर से घेर कर हाथियों का झुंड सड़क पर बैठ गया।

जिस कारण सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। हाथियों को आज काफी मशक्कत के बाद वहां से हटाया गया।वन विभाग के साथ-साथ पुलिस भी हाथियों को बीच सड़क से हटाने में सहयोग किया। वन विभाग और पुलिस दोनों ही अपने-अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Latest News