Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअभिनेत्री पायल घोष ने लगाए अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप, गिरफ्तार करने...

अभिनेत्री पायल घोष ने लगाए अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप, गिरफ्तार करने की मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और डायरेक्टर अनुराग कश्यप का विवाद अभी थमा भी नहीं था, कि अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर  छेड़खानी का आरोप लगाया है।

पायल घोष ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर #ArrestAnuragKashyap ट्रेंड करने लगा है।

पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी प्लीज इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। 

पायल ने लिखा कि मैं जानती हूँ कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। मेरे सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए।

Related Articles

Latest News