Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअनुज साहनी का दावा- शादी में ही नहीं, अंतिम संस्कार में जाने...

अनुज साहनी का दावा- शादी में ही नहीं, अंतिम संस्कार में जाने के लिए भी पैसे लेते हैं बॉलीवुड अभिनेता

बॉलीवुड हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर कलाकारों की निजी जिंदगी के बारे में अक्सर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं।

अब बॉलीवुड एक्टर और स्विस मिलिट्री वर्ल्ड वाइड के एमडी अनुज साहनी ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के काले राज के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पार्टी, कॉन्सर्ट या शादी में परफॉर्म करने के लिए ही नहीं, बल्कि अंतिम संस्कार में जाने के लिए भी पैसे लिये जाते हैं।

एक इंटरव्यू में अनुज साहनी ने कहा कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जहां भी जाते हैं, मीडिया खुद आ जाती है। प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकारों को विभिन्न पार्टियों, बड़े व्यवसायियों की शादियों और विभिन्न स्थानों पर संगीत समारोहों में देखते हैं। अनुज साहनी ने दावा किया कि अगर किसी का निधन हो जाता है तो उसके अंतिम संस्कार या प्रार्थना सभा में पहुंचने के लिए सेलिब्रिटीज मोटी रकम भी वसूलते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान एक इवेंट में शामिल होने के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। दीपिका पादुकोण को परफॉर्म करने के लिए 1.5 करोड़ और रणवीर सिंह को 1.75 करोड़ मिलते हैं। रणबीर कपूर 1.5 करोड़ और आलिया भट्ट भी इतनी ही रकम लेती हैं।

Related Articles

Latest News