Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयFIFA World Cup 2026 के लिए अर्जेंटीना ने किया क्वालीफाई

FIFA World Cup 2026 के लिए अर्जेंटीना ने किया क्वालीफाई

FIFA World Cup (हि.स.)। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। मंगलवार (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में बोलीविया और उरुग्वे के बीच ड्रॉ होने के बाद अर्जेंटीना को टूर्नामेंट का टिकट मिल गया।

अब लियोनेल स्कालोनी की टीम अपने अगले क्वालीफायर मुकाबले में ब्राजील से भिड़ेगी। यह मुकाबला मंगलवार को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही अर्जेंटीना ने विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अगर उरुग्वे यह मैच हार जाता तो अर्जेंटीना को ब्राजील के खिलाफ कम से कम एक अंक की जरूरत होती। हालांकि, बोलीविया और उरुग्वे के गोलरहित ड्रॉ ने अर्जेंटीना की राह आसान कर दी।

अपने पिछले क्वालीफायर में उरुग्वे पर 1-0 की जीत के बाद अर्जेंटीना कम से कम इंटर-कॉन्फेडरेशन प्लेऑफ में जगह बनाने की स्थिति में था। वहीं, इस ड्रॉ के बाद बोलीविया 14 मैचों में 14 अंकों के साथ क्वालीफाइंग तालिका में सातवें स्थान पर है।

अर्जेंटीना, जिसने 13 मैचों में 28 अंक जुटाए हैं, अब टॉप-6 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जिससे उसे सीधे विश्व कप में प्रवेश मिल गया है।

Related Articles

Latest News