Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबेगूसराय: पीएम मोदी बिहार को देंगे सिक्स लेन पुल की सौगात, 22...

बेगूसराय: पीएम मोदी बिहार को देंगे सिक्स लेन पुल की सौगात, 22 अगस्त को करेंगे उद्घाटन

बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 अगस्त को बेगूसराय पहुंचेंगे। इस दौरान वे गंगा नदी पर सिमरिया में बने बिहार के पहले सिक्स लेन एक्स्ट्राडोसेड पुल का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे जिले में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

बेगूसराय के उद्योगपति, व्यापारी, छात्र और युवा वर्ग इस परियोजना को लेकर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि यह पुल न केवल रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा, बल्कि उद्योग और व्यापार को भी नई रफ़्तार देगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय कारोबार को देश और राज्य के बड़े बाज़ारों तक पहुंचना आसान होगा।

साथ ही छात्रों और आम यात्रियों की आवाजाही भी और अधिक सुगम होगी। सबसे अहम बात यह है कि बेगूसराय में देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। जिले के लोग इसे गर्व और सौभाग्य का क्षण मान रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक पुल का उद्घाटन नहीं, बल्कि बेगूसराय के विकास और सुनहरे भविष्य की शुरुआत है।

Related Articles

Latest News