Bharatpur Murder Case : ताजनगरी आगरा में पति की हत्या कर उसके शव को बाथरूम में दफनाने के मामले में आरोपी रूबी ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रूबी का आरोप है कि उसका 44 वर्षीय पति सुरेंद्र कुमार शर्मा लंबे समय से बेरोजगार था, शराब और नशे का आदी था तथा आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।
उसने बताया कि परिवार का पूरा खर्च वह सिलाई का काम करके चलाती थी और बच्चों की परवरिश भी उसी की जिम्मेदारी थी, लेकिन पति अक्सर उसकी कमाई छीन लेता और शराब के नशे में उसके साथ हिंसा करता था। पुलिस मामले की सभी परिस्थितियों और रूबी के दावों की जांच कर रही है।
रूबी ने बताया कि बेटियां बड़ी हो रही थीं, लेकिन पति को किसी बात की चिंता नहीं थी। वह उन्हें भी सबके सामने गंदी गालियां दी थीं। किसी रिश्तेदार से भी उसकी नहीं बनती थी। बीते 16 मई को सुरेंद्र ने राजस्थान के भरतपुर में अपने मामा के घर जमकर बवाल किया था। वहां लोगों ने सुरेंद्र की जमकर पिटाई की थी।
इसके बाद सुरेंद्र घर आया और गुस्सा रूबी के ऊपर उतारा और उसकी जमकर पिटाई की। भरतपुर कांड के बाद रूबी को अहसास हुआ कि पति को जिंदा रहना अब उसके लिए ठीक नहीं है। उसने गुस्से में आकर सुरेंद्र को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। इससे पहले बच्चों को अपने जेठ के यहां भेज दिया था।
रुबी के जेठ को था उस पर सक
नींद की गोलियों के प्रभाव में आकर जब सुरेंद्र बेसुध हो गया, तब रूबी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में दफना दिया। फिर राजमिस्त्री को बुलाकर ऊपर से पक्का फर्श बनवा दिया। जब घरवाले रूबी से सुरेंद्र के बारे में पूछते तो वह बताती कि वह कहीं बाहर गया है। जल्द ही लौट आएगा। जेठ को रूबी के ऊपर शक हो गया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
रुबी ने का कहना है शादी से पहले सुरेंद्र का था अफेयर
रूबी ने बताया कि सुरेंद्र उसका पैसा तो छीन लेता ही था, पिता की पेंशन भी शराब में उड़ा देता था। 15 दिन बार रूबी की शादी की सालगिरह थी। शादी के 16 साल हो जाते। रूबी ने बताया कि उसकी किस्मत खराब थी। सुरेंद्र से उसकी शादी धोखे से हुई। शादी से पहले उसे बताया गया कि सुरेंद्र कंप्यूटर का काम करता है जो गलत निकला। उसका एक युवती से अफेयर था। उसने फोन पर उसके मैसेज देखे थे। विरोध करने पर सुरेंद्र ने जमकर उसकी पिटाई की थी।
रातों की नींद हो गई थी गायब
रूबी ने पुलिस को बताया कि 2012 में उसके ससुर की मौत हो गई। आवास विकास कॉलोनी का मकान भी बिक गया। पति की हत्या करने के बाद उसकी रातों की नींद गायब हो गई थी। ऐसा लगता था कि पति बाथरूम से बाहर निकल कर आ रहे हैं।
बड़ी बेटी आठवीं तो छोटी चौथी में पढ़ती है
रूबी ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। 14 साल की प्राची आठ में पढ़ती है जबकि सिद्धि कक्षा चार की छात्रा है। फिलहाल दोनों बेटियां ताऊ अनिल शर्मा के पास हैं। ननिहाल पक्ष से बेटियों की जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं है। जेल में बंद रूबी को चिंता सता रही है कि उसके न रहने से बेटियों की परवरिश कैसे होगी।











