Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयदमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में भाजपा की ऐतिहासिक...

दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली,(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केन्द्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने शनिवार को एक्स पर कहा कि भाजपा ने लगभग हर सीट पर जीत हासिल की है -जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास की पुष्टि होती है। यह जीत एतिहासिक है।

जानकारी के मुताबिक दमन जिला पंचायत की 16 सीटों में से भाजपा ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं नगर निगम चुनाव में 15 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की। सरपंच चुनाव में भी 16 सीटों में से 15 सीटों पर जीत हासिल की।

दीव जिला पंचायत में सभी 8 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही दादरा नगर हवेली के जिला पंचायत चुनाव में 26 में से 24 सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी।

Related Articles

Latest News