Monday, August 3, 2026
Homeराष्ट्रीयMP में मानसून का कहर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,...

MP में मानसून का कहर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

MP : मध्य प्रदेश में घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की भी संभावना है। ऐसे में यात्रा, खेती या किसी जरूरी काम के लिए निकलने से पहले अपने जिले का मौसम जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि 2 अगस्त को आपके जिले में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
राजधानी भोपाल समेत आसपास के जिलों में 2 अगस्त को बादलों की जोरदार आवाजाही बनी रहेगी,

जहां दिन भर रुक-रुक कर मध्यम बारिश का दौर चलेगा और बीच-बीच में धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम सुहाना और ठंडा बना रहेगा और लोगों को उमस से काफी राहत मिलेगी. हालांकि मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बाइक से बाहर निकलने से पहले रेनकोट साथ रखना न भूलें, क्योंकि बिना बताए कभी भी हल्की से मध्यम बौछारें आपको भिगो सकती हैं.

पश्चिम मध्य प्रदेश के इस बेल्ट में मौसम विभाग (IMD) ने खास सतर्कता बरतने की सलाह दी है.-

रतलाम, मंदसौर, नीमच और झाबुआ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में इन जिलों के निवासियों को आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की जरूरत है. वहीं दूसरी ओर इंदौर और धार्मिक नगरी उज्जैन में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि अचानक होने वाली बारिश से वे बच सकें.

पूर्वी मध्य प्रदेश का महाकौशल इलाका इन दिनों बारिश से पूरी तरह सराबोर है- 

जहां जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग (IMD) ने इस इलाके के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या आ सकती है, इसलिए नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और बिजली चमकने के दौरान खुले में किसी पेड़ के नीचे खड़े होने की गलती बिल्कुल न करें.

ग्वालियर-चंबल अंचल (ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी): –
ग्वालियर और चंबल संभाग में भी मानसून की जोरदार सक्रियता देखने को मिलेगी, जहां भिंड, मुरैना और श्योपुर में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं ग्वालियर शहर में दिन भर रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी. इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है, लेकिन दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने और हल्की-मध्यम बारिश के कारण तापमान गिरा रहेगा, जिससे पूरे अंचल में मौसम काफी सुहाना और खुशनुमा बना रहेगा.
विंध्य और बुंदेलखंड (रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़):-

विंध्य और बुंदेलखंड के जिलों में 2 अगस्त को बारिश को लेकर अच्छी खबर है, जहां छतरपुर, टीकमगढ़, सागर और पन्ना में झमाझम अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है, वहीं रीवा, सतना और सीधी में मध्यम स्तर की बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे इलाके में गरज-चमक और बिजली कड़कने का असर ज्यादा देखने को मिलेगा, इसलिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और किसान भाइयों को बारिश के दौरान खुले खेतों में न जाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Latest News