Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में हुए शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 27 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 9वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की।

मप्र की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल, पदेन एवं आमंत्रित सदस्य केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे।

शासी परिषद की इस वर्ष की बैठक की थीम ‘विकसित भारत@2047’ थी, जिसमें वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका और योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।

भारत को वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ‘टीम इंडिया’ के रूप में सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाने की रूपरेखा तैयार करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Related Articles

Latest News