Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयCM डाॅ यादव ने महान सर सी वी रमन की पुण्यतिथि पर...

CM डाॅ यादव ने महान सर सी वी रमन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल,(हि.स.)। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर विश्व पटल पर भारतवर्ष को गौरवान्वित करने वाले, नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक ‘चंद्रशेखर वेंकट रमन’ की आज शुक्रवार काे पुण्यतिथि है। महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन की पुण्यतिथि पर देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है।

मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने भी इस अवसर पर उन्हें स्मरण कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित, महान वैज्ञानिक  सी वी रमन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। समुद्र के पानी और आकाश के नीले रंग की व्याख्या करने में महत्वपूर्ण ‘रमन प्रभाव’ की खोज सहित उन्होंने विभिन्न अनुसंधान से विज्ञान जगत में भारत को गौरवान्वित किया।

Related Articles

Latest News