Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से...

कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये तक हुआ सस्ता, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली (हि.स.)। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है। 19 किलो ग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने इसकी कीमत में 31 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटकर 1646 रुपये हो गई है, जो पहले 1676 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 1756 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है, जो पहले 1787 रुपये था। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होकर 1598 का हो गया है, जो पहले 1629 रुपये का था। चेन्नई में 1809.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है।

यह लगातार चौथा महीना है जब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये का मिल रहा है।

Related Articles

Latest News