Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत को विश्‍व का एआई केन्‍द्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं: पीएम...

भारत को विश्‍व का एआई केन्‍द्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रेज़ 2020– रिस्‍पोंसिबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर सोशल इम्‍पावरमेंट 2020 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, ट्यूरिंग अवार्डी पद्म‍भूषण से सम्‍मानित एवं पूर्व सह-अध्‍यक्ष, अमेरिकी राष्‍ट्रपति सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार समिति प्रो. राज रेड्डी, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी, सीईओ आईबीएम इंडिया डॉ अरविंद कृष्‍ण, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं आईटी मंत्रालय में सचिव अजय प्रकाश साहनी भी उपस्थित थे।

5 अक्‍टूबर से 9 अक्‍टूबर तक इस शिखर सम्‍मेलन में 45 सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, उद्योग क्षेत्र और सरकार के लगभग 300 वक्‍ता भाग लेंगे।

 इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इतिहास के हर कदम परभारत ने ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में विश्‍व का नेतृत्व किया है। आज आईटी के इस युग में भीभारत उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने भारत को दुनिया काएआई केन्‍द्र बनाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अपने आपको वैश्विक आईटी सेवा उद्योग का पावर हाउस भी सिद्ध कर दिया है। हम चाहते हैं कि भारत एआई के लिए वैश्विक केन्‍द्र बनें। अनेक भारतीय पहले ही इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मुझे उम्‍मीद है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में इससे भी अधिक लोग काम करेंगे। इसके लिए हमारा दृष्टिकोण टीमवर्क, विश्वास, सहयोग, जिम्मेदारी और समग्रता के मुख्य सिद्धांतों द्वारा संचालित है।

पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारत का राष्‍ट्रीय कार्यक्रम सामाजिक समस्‍याओं के समाधान में एआई के उचित उपयोग के प्रति समर्पित होगा। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मानव बौद्धिकता हमेशा एआई से कुछ कदम आगे रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम एआई के बारे में चर्चा करते हैं, तो हमें इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि मानव रचनात्मकता और मानवीय भावनाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई हैं। यह भावनाएं मशीनों पर हमारा विशिष्‍ट लाभ हैं। यहां तक ​​कि अच्‍छी से अच्‍छी एआई भी हमारी बुद्धि के साथ मिश्रण किए बिना मानव जाति की समस्याओं को हल नहीं कर सकती है।

Related Articles

Latest News