Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव-बवाल, लाठीचार्ज, एक की मौत

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव-बवाल, लाठीचार्ज, एक की मौत

बहराइच (हि.स.)। जनपद के हरदी थानाक्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। पथराव और फायरिंग में एक युवक घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल है। युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। आगजनी और पथराव से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस, कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंची।

महराजगंज बाजार में रविवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन में सभी लोग नाचते-गाते जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कुछ कह दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड चली गोलियों में रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। राजन को भी गोली लगी है। पथराव में सुधाकर तिवारी घायल हो गया।

वहीं मेडिकल कॉलेज में गोपाल की मौत के बाद परिजनों ने शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में कई जगह विसर्जन रुक गए। अस्पताल चौराहे पर मूर्तियां खड़ी कर दी गई हैं। विवाद बढ़ता देख आला अफसर समेत महसी विधायक मौके पर पहुंचे गये। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिससे हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रामगोपाल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में गुस्साए लोगों ने नारे लगाए।

Related Articles

Latest News