Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबुजुर्ग दंपती को लाठी डंडो से पीटा फिर रेत दिया गला,वृद्ध दंपती...

बुजुर्ग दंपती को लाठी डंडो से पीटा फिर रेत दिया गला,वृद्ध दंपती की हत्या

दुमका के चोरकटा गांव में अज्ञात लोगों ने की वृद्ध दंपती की हत्या, लाठी डंडे से पीटकर और गला रेतकर हत्या करने का आरोप, दो दिनों से घर में अकेले थे दंपती। दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकटा गांव से दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध दंपति की घर में घुसकर लाठी डंडे से पीट पीट कर और फिर गला रेत हत्या कर दी। घर वालों ने बुधवार की रात नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना दी।

एसडीपीओ, डीएसपी और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं चला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक का रनाम नव गोपाल साहा उर्फ मथुरा साह (उम्र 65 वर्ष) और उनकी पत्नी का नाम बीमु बाला साह( 55 वर्ष) था। दोनों दो दिनों से घर में अकेले थे। परिवार के सभी सदस्य सोमवार को मनसा पूजा में गोड्डा गए हुए थे।

बुधवार की रात करीब नौ बजे परिवार के सदस्य घर लौटे, तो दरवाजा बंद पाया। परिजन दूसरे गेट से अंदर घुसे, तो खून से लथपथ दंपति को मृत पाया। पड़ोसी ने बताया कि मृतक ने हक ही में जमीन बेची थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद हो सकता है।

Related Articles

Latest News