Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयरिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया बिजली अधिकारी, बिल भुगतान करने के एवज...

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया बिजली अधिकारी, बिल भुगतान करने के एवज में मांगे थे दस हजार

भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे बिजली विभाग के अधिकारी आए दिन लोकायुक्त के शिकंजे में फंस रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश की पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत पन्ना के सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ बिजली अधिकारी को रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार पन्ना स्थित पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता कार्यालय में अनुबंध के तहत लगाई गई जीप के बिल का भुगतान करने के एवज में सहायक अभियंता ने रिश्वत की मांग फरियादी वाहन मालिक इमरान अली से की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने सागर लोकायुक्त में की थी।

शिकायत के आधार पर सागर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रत्नेश कुमार वर्मा पिता कृष्ण कुमार महतो निवासी, ग्राम-तेलनी पोस्ट कुसहो थाना विथान जिला समस्तीपुर बिहार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त की कार्यवाही की जानकारी जैसे ही कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगी, हड़कंप मच गया। लोकायुक्त की कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक अभिषेक वर्मा सहित टीम के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Latest News