Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली (हि.स.)। जननायक और बिहार के दिवंगत समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के परिजनों ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं, जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनेता तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें ”जननायक” कहा जाता है।

Related Articles

Latest News