Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'पुष्पा' से लेकर 'एनिमल' तक रश्मिका मंदाना की साड़ी ने फैंस को...

‘पुष्पा’ से लेकर ‘एनिमल’ तक रश्मिका मंदाना की साड़ी ने फैंस को बनाया अपना दीवाना

फिल्म और फैशन की शानदार दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जो एक साधारण ऑउटफिट को शानदार और स्टाइलिस्ट बनाने की क्षमता रखते हैं। रश्मिका मंदाना एक सच्ची ट्रेंडसेटर जिनकी हर एक साड़ी लुक से फैंस इन्फ्लुएंस हो जाते है जो फैशन के प्रति उत्साही और प्रशंसकों के बीच एक उत्साह को जगाती है।

‘पुष्पा’ में श्रीवल्ली के रूप में उनकी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और उनका पारंपरिक पहनावा तुरंत सनसनी बन गया, ‘एनिमल’ में एक मंत्रमुग्ध करने वाली साड़ी में सजी उनकी हालिया उपस्थिति तक रश्मिका का साड़ी फैशन पर प्रभाव शानदार है। रश्मिका के पहनावे का प्रभाव बहुत गहरा है।

एक सोर्स ने बताया, एनिमल की रश्मिका की साड़ी को प्रशंसकों ने इतना पसंद किया कि हमें हर हफ़्ते अपने स्टोर में साड़ियों को फिर से स्टॉक करने के लिए काम करना पड़ा। हर दिन हमारे पास ग्राहक आते थे और पूछते थे, रश्मिका की एनिमल की साड़ी!? हमने हाथी प्रिंट की लगभग 50,000 साड़ियाँ बेचीं हैं!”

जहां प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों जैसे ‘पुष्पा 2: द रूल’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘छावा’, ‘रेनबो’, धनुष के साथ ‘कुबेर’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘डी-51’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोरंजन उद्योग में सबसे होनहार प्रतिभाओं में उनकी स्थिति मजबूत हो रही है।

Related Articles

Latest News