Homeराष्ट्रीयसोने का भाव: आज मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में सपाट...

सोने का भाव: आज मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में सपाट कारोबार

घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 4 मार्च को लगातार पांचवें दिन सोने के भाव में गिरावट दिखाई दे रही है और आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 86,610 रुपये से लेकर 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट है और 22 कैरेट सोना 79,390 रुपये से लेकर 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 86,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

Related Articles

Latest News