घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 27 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है और आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,810 रुपये से लेकर 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट है और 22 कैरेट सोना 80,490 रुपये से लेकर 80,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में आज 2000 रुपये की बड़ी गिरावट है और चांदी 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











