Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआज फिर बढ़े सोने के भाव: महंगा हुआ 22 कैरेट और 24...

आज फिर बढ़े सोने के भाव: महंगा हुआ 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना, देखें गुरुवार के लेटेस्ट रेट्स

घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 20 फरवरी को सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन तेजी नजर आ रहा है। इस तेजी के बाद आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,660 रुपये से लेकर 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना भी 80,360 रुपये से लेकर 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News