घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को सोने के भाव में तेजी नजर आ रहा है। इस तेजी के बाद आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 86,630 रुपये से लेकर 86,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना भी 79,410 रुपये से लेकर 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 86,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 86,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में 24 कैरेट सोना 86,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











