Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयराज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का दिया न्योता, आज शपथ...

राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का दिया न्योता, आज शपथ लेंगे मुख्यमंत्री

रांची (हि.स.)। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार रात चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह का समय नहीं बताया गया है लेकिन उन्हें दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा।

झारखंड में विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन ने गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने न्योता दिया है।

Related Articles

Latest News