Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशंभू बार्डर पर जीआरपी के एसआई की आंसू गैस के गोले से...

शंभू बार्डर पर जीआरपी के एसआई की आंसू गैस के गोले से मौत

चंडीगढ़ (हि.स.)। हरियाणा की सीमा पर तैनात रेलवे पुलिस के एसआई की मौत हो गई। मौत का कारण आंसू गैस के गोले से दम घुटने के कारण हुई है।

पुलिस के अनुसार गांव चुलकाना, पानीपत निवासी एसआई हीरालाल की पोस्टिंग जीआरपी समालखा चौकी में थी। हाल ही में इनकी ड्यूटी किसान आंदोलन के चलते अंबाला में लगी थी। इस दौरान आंसू गैस के गोलों से दम घुटने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News