Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर इंडी गठबंधन का संसद परिसर...

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर इंडी गठबंधन का संसद परिसर में प्रदर्शन

नई दिल्ली,(हि.स.)। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और दमघोंटू हवा को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं ने गुरूवार को संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर हाथों में पोस्टर और बैनर भी ले रखे थे।

Related Articles

Latest News