भारत को 2 साल यानि 2022-24 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में चुना गया है।
ईसीओएसओसी संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली का केंद्र है, जो एक स्थायी दुनिया के लिए सामूहिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लोगों और मुद्दों को एक साथ लेकर चलता है।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में भारत को चुने जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने ट्वीट कर सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को चुनने के लिए और विश्वास जताने के लिए आप सभी का आभार।