Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 तक 6.5-7 फीसदी की दर से बढ़ेगी:...

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026-27 तक 6.5-7 फीसदी की दर से बढ़ेगी: एसएंडपी

नई दिल्ली (हि.स.)। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को देश की आर्थिक वृद्धि दर पर जारी अपने अनुमान में कहा कि भारत 31 मार्च, 2027 तक तीन वित्तीय वर्षों में सालाना 6.5-7 फीसदी की विकास दर से आगे बढ़ेगा।

रेटिंग एजेंसी ने जारी अपनी वैश्विक बैंक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा है कि बुनियादी ढांचे पर खर्च और निजी खपत से वृद्धि को गति मिलने से भारतीय अर्थव्यवस्था के 31 मार्च 2027 तक तीन वित्त वर्षों (2024-25, 2025-26 और 2026-27) में सालाना 6.5-7 फीसदी के बीच बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही एसएंडपी ने अपनी वैश्विक बैंक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा कि अच्छी आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता को समर्थन देना जारी रखेंगी, जबकि स्वस्थ कॉर्पोरेट बही-खाते, सख्त ‘अंडरराइटिंग’ मानक और बेहतर जोखिम प्रबंधन प्रथाएं परिसंपत्ति गुणवत्ता को और स्थिर करेंगी।

इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की सकल घरेल उत्‍पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही थी।

Related Articles

Latest News