Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.163 अरब डॉलर घटकर 688.267 अरब डॉलर...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.163 अरब डॉलर घटकर 688.267 अरब डॉलर पर

मुंबई (हि.स.)। देश का विदेश मुद्रा भंडार 18 अक्‍टूबर को समाप्‍त सप्ताह में 2.163 अरब डॉलर घटकर 688.267 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 10.75 अरब डॉलर घटकर 690.43 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 18 अक्टूबर को समाप्‍त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.163 अरब डॉलर घटकर 688.267 अरब रह गया है। हाल के दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 10.75 अरब डॉलर घटकर 690.43 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया था।

आंकड़ों के मुताबिक 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 3.87 अरब डॉलर घटकर 598.24 अरब डॉलर रह गईं। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षि‍त मूल्य 1.79 करोड़ डॉलर बढ़कर 67.44 अरब डॉलर हो गया लेकिन विशेष आहरण अधिकार 6.8 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.32 अरब डॉलर रह गया। उल्‍लेखनीय है कि सितंबर के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Latest News