Friday, December 12, 2025
Homeराष्ट्रीयभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि, बढ़कर हुआ 686.14 अरब...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि, बढ़कर हुआ 686.14 अरब डॉलर

नई दिल्ली (हि.स)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को आंकड़ों के मुताबिक 18 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.52 अरब डॉलर बढ़कर 578.49 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 4.57 अरब डॉलर बढ़कर 84.57 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 21.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.57 अरब डॉलर हो गया।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 70 लाख डॉलर बढ़कर 4.51 अरब डॉलर हो गया।सितंबर, 2024 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Latest News