यूएई में खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान की टीम आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
वहीं इस मैच में जीत हासिल करते ही पॉइंट टेबल में अंतिम पायदान पर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 14 मैचों में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
कोलकाता द्वारा दिये गये 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। वहीं कोलकाता की ओर से कमिंस के 34 रन देकर 4 विकेट लिये। इसके अलावा शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किये।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मोर्गन ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल त्रिपाठी 39 रन और शुभमन गिल 36 रनों की बदौलत कोलकाता ने 191 रनों का स्कोर खड़ा किया।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



