Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए आईपीएस प्रशांत कुमार

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए आईपीएस प्रशांत कुमार

लखनऊ (हि.स.)। राज्य सरकार ने स्पेशल डीजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति किया है। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह पर प्रशांत कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी है। उनका कार्यकाल मई 2025 तक है। उन्हें खासतौर पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जाना जाता है। इसी कारण योगी सरकार में उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनको 26 जनवरी को चौथी बार गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया था।

बिहार के सिवान जिले के रहने वाले प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने 300 से ज्यादा दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इसके अलावा प्रशांत कुमार ने 4 साल तक तमिलनाडु कैडर में पुलिस सेवा की। इसके बाद 1994 में प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश आईपीएस कैडर में आ गए। वीरता के लिए प्रशांत कुमार कई अहम पदक से भी सम्मानित हुए हैं। कावड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के लिए वो काफी सुर्खियों में रहे हैं।

Related Articles

Latest News