Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकंगना रनौत को गाड़ी चलाने से लगता है डर, हो चुकी हैं...

कंगना रनौत को गाड़ी चलाने से लगता है डर, हो चुकी हैं तीन दुर्घटनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत का परचम लहरा चुकी हैं। मंडी सीट पर कंगना के खिलाफ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह थे। दमदार पर्सनैलिटी वाली कंगना के बारे में आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि उन्हें गाड़ी चलाने से डर लगता है। कंगना को ड्राइविंग से डर तो लगता है, लेकिन उन्हें महंगी कारों का शौक है।

एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, “मुझे ड्राइविंग का बहुत शौक है, लेकिन जब मैंने गाड़ी चलाने की कोशिश की तो मेरा तीन बार एक्सीडेंट हुआ। इसके बाद मुझे कार का स्टेरिंग पकड़ने से भी डर लगता है, मुझे लगता है कि मैं फिर किसी कार से टकरा जाऊंगी।”

सांसद बनने के बाद हर किसी के जहन में ये सवाल उमड़ रहा है कि कंगना रनौत अपना एक्टिंग करियर जारी रखेंगी या नहीं। कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी समय से चर्चा में है और हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। शायद इसीलिए उन्हें इंडस्ट्री की क्वीन भी कहा जाता है। बॉलीवुड में उनके काम से उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। अब उनके फैंस कंगना को राजनीति में काम करते देखने के लिए उत्सुक हैं।

Related Articles

Latest News